मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , 10 फरवरी को रायपुर में भव्य आयोजन

जिले के 132 जोड़े बंधेंगे विवाह सूत्र में

धमतरी। शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फ़रवरी को रायपुर स्थित साइंस ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस समारोह में धमतरी जिले के 132 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है।समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। विवाह स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप विवाह संपन्न कराने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *