जिले में सुरक्षित खाद्य उपलब्धता हेतु प्रशासनिक प्रयास

खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता, मगरलोड ब्लॉक के 158 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने लिया फोस्टैक प्रशिक्षण

धमतरी। मगरलोड विकासखंड में फोस्टैक (FoSTaC) प्रशिक्षण आयोजित किया गया।FSSAI,नई दिल्ली का मुख्य उद्देश्य खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षित कर एक सशक्त फूड सेफ्टी ईकोसिस्टम विकसित करना तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को न्यूनतम करना है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 की अनुसूची-4 के तहत यह प्रावधान है कि प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य की हैंडलिंग, प्रसंस्करण, तैयारी, पैकिंग, भंडारण, परोसने एवं वितरण से संबंधित स्वच्छता एवं सुरक्षा के विषय में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग,द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं से यह अपील की जाती रही है कि वे अपने व्यवसाय के अनुसार खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन प्राप्त करें तथा एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण लेकर नियमों के अनुरूप खाद्य व्यवसाय का संचालन करें।इसी क्रम में मगरलोड ब्लॉक के खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्था प्रखर फाउंडेशन के समन्वय से मगरलोड एवं ग्राम मेद्या में ही फोस्टैक प्रशिक्षण बैच का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण हेतु बाहर न जाना पड़े।जिसमें प्रशिक्षण उपरांत एफएसएसएआई द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया गया।यह 6 एवं 7 फरवरी को सामुदायिक भवन, मगरलोड तथा अटल समरसता ग्राम पंचायत भवन, मेद्या में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 107 किराना एवं कैटरिंग व्यवसाय तथा 51 स्ट्रीट फूड व्यवसाय से जुड़े खाद्य कारोबारकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।तथा प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबार संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *