

कबीर की वाणी समाज को आपसी भाईचारे, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर करती है ,सुधाकर साहेब
संतों का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है, संत कबीर की शिक्षाएँ समाज को जोड़ने, सद्भाव बढ़ाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं, रंजना साहू
धमतरी। ग्राम लिमतरा कबीर आश्रम में आयोजित त्रिदिवसीय सत्संग समारोह में रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।तथा सभी उपस्थित संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किए।भजन, सत्संग और प्रवचन के आध्यात्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत दिखाई दिया। समारोह के मुख्य संत हजूर अर्धनाम साहेब ने कहा कि संत कबीर साहेब का संदेश मानव मात्र के कल्याण, सत्य, प्रेम और समानता पर आधारित है, कबीर ने समाज को जाति-पांति, ऊँच-नीच, आडंबर और दिखावे से दूर रहकर सच्चे सद्गुरु की शरण में आने तथा नाम सुमिरन, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।एवं सुधाकर साहेब ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में कबीर की वाणी समाज को आपसी भाईचारे, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर करती है।श्रद्धालुओं से सत्संग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा मानव सेवा को ही सच्ची ईश्वर सेवा मानने का संदेश दिया। इस अवसर पर साहू ने संत कबीर वाणी श्रवण कर कहा कि,हमें उनके बताए आदर्शों, सत्य, प्रेम, करुणा, सेवा और समानता को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए, तभी ऐसे आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होगी।उन्होंने भव्य एवं सुव्यवस्थित सत्संग समारोह के आयोजन हेतु आयोजन समिति और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


