
वनाग्नि से होने वाले नुकसान, कारण और बचाव के उपायों की दी गई जानकारी
धमतरी। वनाग्नि की रोकथाम, त्वरित नियंत्रण एवं आधुनिक सूचना तंत्र के माध्यम से सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से उप वन मंडल स्तरीय सह प्रशिक्षण कार्यक्रम नगरी में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वनाग्नि से होने वाले नुकसान,कारण, बचाव के उपायों तथा विभागीय समन्वय पर विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए 120 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एफएसआई (FSI) एसएमएस अलर्ट सिस्टम से जोड़ा गया, ताकि वनाग्नि की सूचना समय पर प्राप्त हो सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों और श्रमिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सतर्कता एवं समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।


