ऑनलाइन ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-म्यूल अकाउंट धारक को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

“म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी पर सख्ती – आरोपी के विरुद्ध धारा 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही”

धमतरी। थाना मगरलोड द्वारा एक म्यूल अकाउंट धारक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त अनलॉजमेंट नंबर पर म्यूल अकाउंट लेयर-1 के खाता धारक का अवलोकन किया गया, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, मेघा शाखा,के एक खाते में ऑनलाइन ठगी के प्राप्त की गई है।उक्त खाता धमेन्द्र कुमार साहू,उम्र 27 वर्ष, निवासी बेलोरा,के नाम पर दर्ज है।विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए, जिनमें बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा धनलक्ष्मी बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़िता का मोबाइल लेकर ऑनलाइन लोन आवेदन के बहाने फोन-पे का पासवर्ड प्राप्त कर, आरोपी के खाते के क्यूआर कोड के माध्यम से 24,000/- रूपये की धोखाधड़ी की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से राशि प्राप्त करना भी स्वीकार किया गया, जिसके आधार पर संबंधित मोबाइल फोन जप्त किया गया।जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *