
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति
धमतरी। राज्य के उभरते एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।इसका संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी।साथ ही ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी खेलवृत्ति का लाभ मिलेगा।
खेलवृत्ति हेतु आवश्यक शर्तें
• खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
• यदि खिलाड़ी ने एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, तो केवल श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी।
• प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को केवल एक बार खेलवृत्ति की पात्रता होगी।
• खेलवृत्ति अधिकतम 25 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी।
• पात्रता का निर्धारण आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं।


