
दी गई बैटरी चलित ट्रायसाईकिल
कांकेर । चारामा निवासी दो दिव्यांगजनों 61 वर्षीय लछिन्दर साहू और 39 वर्षीय पूरन चंदेली ने ट्रायसाईकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा दोनों को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया गया।सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे, कहा कि अब ट्राईसाईकिल मिलने से रोजगार मेला, परिवारिक कार्यक्रम में जाने में सहुलियत होगी।तथा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


