
धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा के 15 दिवस पूर्व हेल्पलाईन का संचालन मण्डल के अध्यक्ष रेणु पिल्ले, सचिव पुष्पा साहू के निर्देशन में प्रथम चरण 5 से 18 तक संचालन किया जा रहा है। द्वितीय चरण 19 फरवरी से संचालित होगी । हेल्पलाईन में 5 फरवरी को अंग्रेजी,जीव विज्ञान,रसायन शास्त्र परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया एवं मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक के रूप में टूमन देवांगन, अरूणा जैन द्वारा तनाव संबंधी समस्याआंे का निराकरण किया गया।
इसमें कुल 71 फोन कॉल हेल्पलाईन टोल फ्री नं18002334363 पर प्राप्त हुये जो राज्य के विभिन्न जिलों से है।


