ब्रह्माकुमारीज दिव्यधाम में 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व मनाया गया

शिव ध्वज के निचे सभी ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिज्ञा

धमतरी। ब्रह्माकुमारीज दिव्यधाम में 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा , डॉक्टर मुरारी वसानी ,श्रुति वसानी , सरिता दीदी की सानिध्य में शिव ध्वज फहराया कर सभी ने अपने जीवन में स्व उन्नति के लिए प्रतिज्ञा की। अतिथियों ने सहस्त्र शिवलिंग झांकी के दर्शन किये।द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी एवं जलहरी शिवलिंग का दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया।
शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरिता दीदी ने कहा आज सारे विश्व में दुःख अशांति , भरष्टाचार ,विकार बढ़ते जा रहे है इनसे मुक्त करने के लिए परमात्मा शिव का अवतरण इस धरा पर सन 1936 में साधारण मानव तन में हुवा जिनका नाम प्रजापिता ब्रह्मा रखा।दीदी ने कहा आज से महा शिवरात्रि पर्व तक हम 5 नियम व्रत के रूप में अपने जीवन में धारण करेंगे।तथा रामू रोहरा ने कहा ये मेरा सौभाग्य है जो मै इस शुभ अवसर पर परमात्मा शिव का ध्वज फहराने उपस्थित हूँ। यहाँ से मुझे बहुत सकारात्मक उर्जा मिलती है। शिवरात्रि के दिन हम सभी शिव पर अपने अन्दर की बुराई रूपी अख धतुरा चढायेगे।अंत में सभी ने शिव के झांकी के दिव्य दर्शन किया , फुल नारियल आदि अर्पण किया और प्रसाद ग्रहण किया।यह झांकी आप सभी शहर वासियों के दर्शनार्थ के लिए 5 से 17 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 5 से 9 बजे तक खुली रहेगी।इसके बाद 18 से 24 फरवरी तक आध्यत्मिक सूत्र विषय पर सात दिवसीय शिविर ब्रह्मा कुमारी सेंटर दिव्यधाम में सुबह एवं शाम को 7 से 8 बजे तक रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *