
श्री राम चरित मानस विश्व का अद्भुत सर्व श्रेष्ठ महाकव्य है जो मानव को आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है_पुरूषोतम निषाद
धमतरी। प्रत्येक वर्ष की भांति ग्राम रामपुर में इस वर्ष भी संत समागम मानस परिवार के नेतृत्व में एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से 6 से 8 फरवरी को राज्य स्तरीय भव्य मानस गान सम्मलेन का आयोजन रखा गया है जिनका शुभारभ अजय चंद्राकर द्वारा एवं समापन दीपक सिंह ठाकुर हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्के कर कमलों से होगी तथा आयोजन में उन मंडलियों को प्राथमिकता दिया जा रहा है जो सनातन धर्म की वास्तविक रूप से प्रचार प्रसार में लगा हुआ है। जो भगवान श्री राम के आदर्शो के अनुरूप जनमानस को प्रेरित कर रही है आने वाले समय में भी ऐसे ही मानस मंडलियों का आयोजक किया जायेगा,जो सनातन समाज की धर्म जागरण में लगे हुए है ,आयोजक परिवारों ने मंडलियों से आग्रह किया है कि समाज में व्याप्त जातपात ,धर्मांतरण,असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी हिन्दू समाज की जागरण देश में हिन्दू समाज की स्थिति आने वाली भावी पीढ़ी पर चुनौतियों को प्रकाश मानस प्रसंग के माध्यम से रखने को कहा है।


