धमतरी। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित द्वारा संचालित राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी को जनपद पंचायत भवन कुरूद, 17को कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48, 20 को जनपद पंचायत भवन मगरलोड और 27 को अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र नगरी में शिविर लगाए जाएंगे।12 से 3 बजे तक आयोजित इन शिविरों में हितग्राहियों को किश्त राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने और ऋण की संपूर्ण बकाया राशि अदा करने की अपील की गई है।


