एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगी सहायिका की भर्ती

ऑनलाईन आवेदन 9 से 23 फरवरी तक

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण के तहत भानपुरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 और क्रमांक-2, आंगनबाड़ी केन्द्र धौराभाठा, बोदाछापर, तिर्रा, दोनर,तेन्दूकोना और खरेंगा में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है।परियोजना अधिकारी,ने कहा कि सहायिका की भर्ती के लिए इच्छुक पात्र ऐसी महिलाएं जो उसी ग्राम, पारा अथवा टोला की निवासी हैं, वे ई-भर्ती पोर्टल URL:-http://aww.e-bharti.in/ पर आगामी 9 से 23 फरवरी तक आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *