विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर धमतरी वनमंडल में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

धमतरी। विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस के अवसर पर वनमंडल द्वारा ग्राम विश्वामपुर रामटेकारी, ददलली (अ) एवं वन परिक्षेत्र केरेगांव अंतर्गत फूटहामुड़ा, नागरी एवं सांकरा के आसपास के ग्रामों में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत फूटहामुड़ा, विश्वामपुर रामटेकारी, ददलली (अ) एवं मटियाबाहरा फॉरेस्ट क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान (श्रमदान) किया गया।ग्रामीणों एवं वन कर्मियों ने मिलकर नदी, नाला, तालाब एवं जलाशयों को स्वच्छ रखने, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, वनों में आग न लगाने तथा आर्द्रभूमि को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।ग्राम आमली में वेटलैंड दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें आर्द्रभूमि के महत्व, संरक्षण एवं सतत उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *