प्रदेश संगठन के प्रतिनिधि मंडल पहुंचे मंत्रालय

धमतरी। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न लंबित जायज 4 सुत्रीय मांगों एवं वर्तमान वर्ष 2025– 2026 की धान उठाव में शीघ्र करने सहित कर्मचारियों पर आंदोलन के समय में हुए बर्खास्त , एफ आई आर, निलंबन आदि कार्यवाही को शून्य कर सांवेतनिक वेतन सहित बहाली सम्बंधित सहकारिता मंत्री ,खाद्य मंत्री,सहकारिता सचिव,आदि मंत्री एवं सचिवो से मुलाकात कर चर्चा किया गया, बहुत जल्द ही मांगों पर सकारात्मक पहल करने की चर्चा हुई है।अमित शाह के द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत देश में सहकार से समृद्धि लाने की  प्रक्रिया चल रही है।इस मांगों पर मोहर लगने की पूर्ण आशा और विश्वास है।कैबिनेट की बैठक में पूरे छत्तीसगढ़ के हजारों कर्मचारियो निगाहें टिकी हुई है।पूरा विश्वास है की सरकार किसानों की रात दिन सेवा करने वाले सहकारी समिति कर्मचारियों की जरूर फरियाद सुनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *