
कुएं में कूदकर 7 लोगों की बचाई थी जान
धमतरी।कुरूद विकासखंड के ग्राम बगदेही में रविवार को ऑटो चालक की लापरवाही के कारण बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा।जिसमें चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 3–4 वर्ष के मासूम बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल थे।जिसे देखकर जयंत ध्रुव ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में कूदकर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना,यह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद है। ऐसे साहसी नागरिक समाज में मानवता, कर्तव्य और साहस की मिसाल प्रस्तुत करते हैं।इस अवसर पर एसपी परिहार ने ध्रुव के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए,उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


