

नवीन औद्योगिक क्षेत्रों एवं फ्लेटेड फैक्ट्री निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न
धमतरी। औद्योगिक विकास को नई दिशा देते हुए ग्राम भालूझूलन एवं ग्राम करेलीबड़ी में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम डांडेसरा, कुरूद में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर, तथा अध्यक्षता श्री राजीव अग्रवाल, के करकमलों द्वारा उक्त विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।शुभारंभ में विश्वेश कुमार जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भालूझूलन में 11 हेक्टेयर भूमि पर रू. 7.94 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसमें 39 भूखण्ड उपलब्ध होंगे। वहीं ग्राम करेलीबड़ी में 14 हेक्टेयर भूमि पर रू. 8.67 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी, जिसमें 36 आबंटन योग्य भूखण्ड विकसित किए जाएंगे।इन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना से क्षेत्र में लघु एवं मध्यम उद्योगों को सुव्यवस्थित अधोसंरचना, निवेशकों को अनुकूल वातावरण तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।जिससे क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।वहीं चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में आईटीआई महाविद्यालयों से प्रशिक्षित युवाओं के लिए उद्योगों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।साथ ही औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को कैंटीन, सेवाक्षेत्र एवं अन्य सहायक व्यवसायों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।


