
काजू, चिरौंजी समझकर खा गए
धमतरी। भखारा ब्लाक के ग्राम बोरझरा में रतनजोत के बीज खाने से बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत हो रही थी। परिजनों ने बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा ले गए। जहां से 10 बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी उपचार के बाद गांव लौट गए, सभी स्वस्थ बताई जा रहे हैं।परिजन भीष्म साहू और भीष्म यादव ने बताया कि गांव में तालाब किनारे रतनजोत का पौधा लगा हुआ है। कुछ बच्चे वहां पहुंचे और उसे काजू या खाद्य पदार्थ समझकर खा लिये।तथा बच्चे अपने साथ उसे बीज को ला कर और अन्य बच्चों को भी खाने के लिए दे दिया।जिसमें से खुशबू निषाद 13 वर्ष, हुमेश निषाद 11 वर्ष, केदार यादव 7 वर्ष, चिराग साहू 7 वर्ष, आदित्य 9 वर्ष, कमलेश कुमार 11 वर्ष, प्रियांशु साहू 12 वर्ष, मयंक साहू 6 वर्ष, मनजीत साहू 6 वर्ष और यशराज साहू 11 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती हैं।


