धान खरीदी की तिथि बढ़ाने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन

किसानों की चेतावनी,मंगलवार को होगा उग्र आंदोलन

धमतरी। जिले की माटेगहन में धान खरीदी के अंतिम दिन को अव्यवस्था चरम पर रही।किसान टोकन कटवाने दर दर भटकते नजर आये,जबकि शाम होते-होते खरीदी पोर्टल लॉक हो गया। हालात ऐसे रहे कि हंगामा और झूमा-झटकी की नौबत आ गई।इस अव्यवस्था को देखते हुए शासन प्रशासन के लापरवाही बताएं हुए, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अम्बिका सिन्हा का कहना है अभी तक 26 किसान धान बेचने से वंचित है जिनका टोकन नहीं काटा है, धान नहीं बिक सका।उनके साथ ठगा हुवा है ,वे किसान भी मौजूद रहे, किसान और जनप्रतिनिधि रात में सोसायटी परिसर में ही धरने पर बैठे रहे। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे , लेकिन समाधान नहीं निकल सका।इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा किया गया, जिस पर आश्वासन दिया जो किसानों धान नहीं बेच पाए हैं उनका सूची बनाकर हमें भेजें आगे धान बेचने के लिए हम कार्य करेंगे तब जाकर किसान धरना को समाप्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *