

अंतिम दिन किसानों का फूटा गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला
धमतरी। राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2025-26 के धान को समर्थन मूल्य में खरीदी करने का 31जनवरी है। पिछले 9 जनवरी से बंद टोकन काटने की प्रक्रिया के बाद 29 जनवरी को आवेदन एवं भौतिक सत्यापन के जारी किया गया।जिससे सोसायटियों में काफी दिनों बाद किसानों के उपज की खरीदी 30 जनवरी को शुरू हुआ। जिससे भाठागांव सोसायटी में सुबह किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र के पास पहुंचे तो पहले से मौजूद अन्य किसानों ने खरीदने की मांग को लेकर गेट पर ताला जड़ दिया।जिसका टोकन जारी हुए उपज भरे वाहनों को गेट के बाहर ही खड़ी कर दिया। जिससे नेशनल हाईवे के किनारे से लेकर खरीदी केंद्र तक लंबी लाइन लग गई। साथ ही किसानों ने गेट पर ही हड़ताल शुरू कर दिया। किसानों द्वारा शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हल्ला मचाया। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर सुबह से ही इस एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी पुलिस बल के साथ सोसायटी पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश किया।किंतु धरतीपुत्रों का कहना था कि आज अंतिम दिन अगर उनकी उपज की खरीदी नहीं हुई तो वह इस साल धान बेचने से वंचित हो जाएंगे। इसलिए जितने भी किसान धान नहीं बेचे हैं उन सभी किसानों का टोकन जारी कर खरीदी किया जाए।अन्यथा कोई भी किसान आज धान नहीं बेचेंगे और न ही बेचने देंगे। साथ ही गेट नहीं खोलेंगे। काफी देर बाद चर्चा उपरांत सभी किसानों का धान शुक्रवार रात तक टोकन जारी कर खरीदने का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर किसानों ने गेट का ताला खोला और अपनी वाहनों एवं अधिकारी कर्मचारियो को अंदर आने जाने दिया गया।


