“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के संदेश के साथ माह भर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के साथ गांधी मैदान में समापन एवं सम्मान समारोह

जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की गरिमामय उपस्थिति

धमतरी। जिले में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आज गांधी मैदान,में समापन एवं सम्मान समारोह के साथ समापन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण कर किया गया।
यह आयोजन “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” की भावना के साथ किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
इस दौरान आयोजित प्रमुख गतिविधियां जो जिलेभर में यातायात पुलिस द्वारा चलाई गई।
● हेलमेट जागरूकता रैली
● वाहन चालकों हेतु नेत्र परीक्षण एवं
● स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
● लर्निंग लाइसेंस शिविर
● हेलमेट लगाने वाले दोहिया वाहन चालकों का सम्मान
● सारथी सम्मान
● यातायात नियमों की जानकारी
● स्कूल, कॉलेज एवं सामाजिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सड़क सुरक्षा पर जन-जागरूकता : जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के प्रेरक उद्बोधन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिसे आगामी समय में 12 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने देने एवं हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग का अपील की।तथा यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *