भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने घड़ी चौक में फहराया तिरंगा

संविधान की शपथ, लोकतंत्र का मान,हर दिल में बसता हिंदुस्तान है – रंजना साहू

धमतरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर घड़ी चौक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने तिरंगा झंडा फहराया,भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर यहां कार्यक्रम किया जाता है।साहू ने कहा यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।एक भारत, एक संविधान,अनेकता में एकता की सबसे मजबूत डोर, 77 वर्षों की इस यात्रा में यही हमारी सबसे मजबूत नींव रही है।स्वतंत्रता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित हमारा संविधान राष्ट्र की मजबूती की आधारशिला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *