अवैधानिक धान व्यापार पर सख्त कार्यवाही, 65 कट्टा धान जप्त

धमतरी। कलेक्टर निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, अनुशासित एवं पात्र किसानों तक सीमित रखने हेतु लगातार निरीक्षण एवं कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम निरीक्षण के दौरान अब्दुल सुलेमान, ग्राम तिर्रा द्वारा मंडी अधिनियम के उल्लंघन में खरीदी गई 38 कट्टा धान तथा नारायण सिंहा, ग्राम अरौद (डुबान) द्वारा हाट बाजार से अवैध रूप से खरीदी गई 27 कट्टा धान को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया।इस प्रकार कुल 65 कट्टा धान की जप्ती की कार्यवाही की गई है।और संबंधित प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *