
धमतरी। कुरुद प्रेस क्लब की बैठक रेस्ट हाउस में हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दो में विचार विमर्श उपरांत नये पदाधिकारियों के चयन को लेकर चर्चा हुई।जिसमें आमराय से अध्यक्ष पद पर मूलचंद सिन्हा एवं महासचिव धनसिंह सेन को चुना गया है।संरक्षक कृपाराम यादव, जमाल रिजवी, अजय केला, गणेश साहू व कृपाराम सिन्हा, रवि शर्मा,दीपक साहू, यशवंत साहू, चंदन शर्मा, योगेश साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।


