भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

जिले में राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का संदेश

धमतरी। उमेश साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के समस्त बूथों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रगौरव के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास,पुनर्निर्माण और भारत की सांस्कृतिक अस्मिता पर विचार साझा किए और संदेश दिया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है।प्रकाश बैस ने कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान का पुनः जागरण है।अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह सिद्ध करता है कि भारत की आत्मा को कोई पराजित नहीं कर सकता।तथाकार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस स्वाभिमान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं।रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनः गौरव के साथ स्थापित कर रहा है।यह पर्व उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का कार्य करता है।वहीं महापौर ने कहा सोमनाथ मंदिर का इतिहास हमें संघर्ष, धैर्य और आत्मबल का पाठ पढ़ाता है।कहा कि जब समाज अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। ऐसे आयोजनों से राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *