श्रम से स्वरोजगार की ओर

दीदी ई-रिक्शा योजना ने संवारी सुषमा की जिंदगी”

धमतरी। महिला निर्माणी सुषमा सतनामी निवासी ग्राम तेन्दूकोन्हा,
ने श्रम विभाग से संपर्क करने कर छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के अंतर्गत छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा महिला निर्माणी श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु संचालित “दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना” की जानकारी प्राप्त कि।योजना के तहत कम से कम 3 वर्षों से मंडल में पंजीकृत, 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिला निर्माणी श्रमिकों को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।जानकारी पश्चात सुषमा द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के साथ श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया।परीक्षण उपरांत पात्र पाए जाने पर मंडल द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में ₹1,00,000/- की सहायता राशि अंतरित की गई।इस सहायता से सुषमा ने ई-रिक्शा क्रय कर शहर में संचालन प्रारंभ किया। वर्तमान में  ₹500 से ₹700 की नियमित आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा है।कहा कि यह योजना उनके जैसे श्रमिक परिवारों के लिए आशा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *