
समय पर भुगतान और बोनस से जीवन में खुशहाली
धमतरी। कुरूद के मेहनती किसान रामकुमार सिन्हा शासन की कृषि हितैषी नीतियों से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। वे लगभग 15 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती ही आजीविका का मुख्य साधन है।वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में सिन्हा ने अब तक 22 क्विंटल धान की बिक्री समर्थन मूल्य पर की है।बताया कि “टोकन तुंहर” एप के माध्यम से टोकन कटवाने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली है। पहले जहां समितियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब मोबाइल से ही काम हो जाता है।शासन द्वारा धान खरीदी की सीमा बढ़ाए जाने से छोटे और मध्यम किसानों को विशेष राहत मिली है। इससे किसानों को अपनी पूरी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन का आभार जताया।और कहा कि समर्थन मूल्य के साथ मिलने वाले लाभांश और बोनस से किसान परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।जिससे परिवार के जरूरतों को समय पर पूरा किया जा रहा है।खेती अब केवल गुजारे का साधन नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार बन गई है।समय पर भुगतान, डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शिता से किसानों में उत्साह है।


