
अवैध गतिविधियों पर कलेक्टर की कड़ी नजर
धमतरी। धान खरीदी के अवैध भण्डारण, परिवहन तथा पुर्नचकण रोकने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।जो निरीक्षण कर अवैध धान भण्डारण, परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।जिससे सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुव्यस्थित रूप से की जा रही है।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों, बिचौलियों के द्वारा धान के अवैध भण्डारण कर खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका बनी रहती है,जिसे रोकने हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों का उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसके द्वारा अवैध धान भण्डारण ,परिवहन करने वालों के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत अब 96 प्रकरण दर्ज कर कुल 4,316.90 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।


