
32 क्विंटल धान जप्त
धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते सोमवार को नगरी मंडी के उड़नदस्ता दल द्वारा ग्राम गिधावा निवासी नकुल ठाकुर से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 11.20 क्विंटल धान और पूजा ट्रेडर्स, नगरी के संचालक राजेश चोपड़ा से 20.80 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया।कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसानों के हितों की रक्षा एवं समर्थन मूल्य व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अवैध धान परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अन्य राज्यों एवं जिलों की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जांच की जा रही है।इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल अवैध व्यापार पर अंकुश लगेगा, बल्कि वास्तविक किसानों को उचित लाभ भी सुनिश्चित होगा।


