
धमतरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले की 74 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों का पंजीयन एवं धान खरीदी लगातार जारी है। अब तक कुल 1,29,399 किसानों का 1,26,550 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन किया जा चुका है, जिससे बड़ी संख्या में किसान को लाभान्वित हो रहे हैं।धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर से 15 दिसंबर की अवधि में जिले में 45,356 किसानों से कुल 21,23,518 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।तथा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।साथ ही अवैध धान भंडारण एवं अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई की जा रही है। मंडी अधिनियम 1972 के तहत अब तक कुल 82 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 4,098.5 क्विंटल धान एवं 2 वाहन जप्त किए गए हैं।यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


