सांकेतिक भाषा दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार 15 दिसंबर को शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं-बालाजी दिव्यांग आवासीय विद्यालय नगरी, एक्जेक्ट फाउंडेशन रुद्री, सार्थक गौरीशंकर श्रीवास्तव सेवा समिति तथा शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान कुरूद के दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।साथ ही जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, उनमें असीम प्रतिभा छिपी है। समाज और शासन का दायित्व है कि उन्हें समान अवसर, शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। शासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाना आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *