जिले में समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित धान खरीदी,

अवैध भंडारण पर उड़नदस्ता की कड़ी कार्रवाई जारी

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी रूप से जारी है। धान खरीदी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों का ब्लॉक एवं जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।इन उड़नदस्ता दल द्वारा 11 दिसंबर को धमतरी, मगरलोड और नगरी के विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान मगरलोड के व्यापारी तारेन्द्र सिन्हा के प्रतिष्ठान से 33.5 क्विंटल, ग्राम घोटगांव के अशोक कुमार से 45.20 क्विंटल, ग्राम अकालाडोंगरी के ओमप्रकाश पटेल से 20.80 क्विंटल, ग्राम मोंगरागहन के श्री राकेश कौशिक से 24 क्विंटल तथा कोड़ेगांव आर के जागेश्वर उसेंडी से 16 क्विंटल धान अवैध भंडारित पाया गया। कुल 139.5 क्विंटल अवैध धान जब्त करते हुए सभी के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उड़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *