धमतरी। रबी वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों के बीमा हेतु अधिसूचना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी कर दी गई है। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से गेहूं ,चना, राई–सरसों एवं अलसी को योजना के तहत शामिल किया गया है।बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है।जारी अधिसूचना के अनुसार प्रति हेक्टेयर देय प्रीमियम दर
• गेहूं सिंचित : ₹585
• गेहूं असिंचित : ₹420
• चना : ₹600
• राई–सरसों : ₹420
• अलसी : ₹285 फसल बीमा से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति की भरपाई का मजबूत सुरक्षा कवच मिलता है।कृषि विभाग द्वारा इस योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।


