
उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए अधीक्षिकाएँ सम्मानित
धमतरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षित सुविधाएँ और परिवार जैसा स्नेहपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना था। कलेक्टर ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए सभी अधीक्षक अपनी जिम्मेदारी को संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएँ।बैठक के दौरान कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली,स्वास्थ्य परीक्षण की नियमित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, चौकीदार एवं महिला होमगार्ड की तैनाती सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मौसमी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ों और यूनिफॉर्म वितरण की भी जानकारी ली। साथ ही बच्चों के ज्ञानवर्धन और शैक्षणिक विकास हेतु लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाओं के पर बल दिया।कहा कि चयनित अधीक्षकों को आईएएम में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कार्यकुशलता और प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी।बैठक में भोथापारा और सलोनी आश्रमों की अधीक्षिकाओं को उत्कृष्ट व्यवस्था और छात्रों को उत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया।


