कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा

खेत-खेत जाकर लिया चना, सरसों व अरहर फसलों का जायज़ा किसानों से कि बातचीत : समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

धमतरी। कलेक्टर ने जिले के खपरी, संबलपुर, पुरी, डांडेसरा, कन्हारपुरी, भुसरेंगा, बगौद, कुर्रा, कोसमर्रा, देवरी और सिहाद सहित कई गांवों का निरीक्षण दौरा किया।इस दौरान किसानों से सीधे बातचीत कर समस्याएं सुनी और विभिन्न फसलों की वास्तविक स्थिति का मुआयना कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के साथ-साथ व्यावसायिक फसलों, दलहन, तिलहन तथा मिलेट की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए।कलेक्टर ने खेतों का निरीक्षण कर फसलों की स्थिति देखी और किसानों से उत्पादन, पानी, खाद एवं सुरक्षा से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली।तथा अधिकारियों को कहा कि लघु-सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमआई) के लिए भी प्रकरण बनाएं।किसानों को एमएसएमआई के लिए 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।कलेक्टर ने किसानों से कहा इन समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस एवं संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मूल्य-वर्धित उत्पादों (वैल्यू एडिशन) की यूनिटें स्थापित करने तथा लघु औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।कहा कि जिले में जैविक खेती, मिलेट मिशन, सामुदायिक बाड़ी, और जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रमों को गति दी जाए।जिला औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए अनुकूल है, इसलिए इस क्षेत्र में भी विस्तार दिया जाए।तथा विभागीय अधिकारियों से बीज वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता और भंडारण की जानकारी ली।कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत किस्म के गुणवत्तापूर्ण बीज,समय पर खाद-उर्वरक,मिट्टी परीक्षण,तथा नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *