ग्राम सेमरा बी के रोहित नाग हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

धमतरी। थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 7.12.2025 को रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम सेमरा बी में मृतक रोहित कुमार नाग,उम्र 23 वर्ष,द्वारा हो रहे गाली-गलौज का विरोध किया, जिस पर चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू,उम्र 25 वर्ष, झन्नु ध्रुव,उम्र 24 वर्ष,सहित अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्का, लोहे के पाइप एवं चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बचाव करने पहुँचे परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी।गंभीर अवस्था में रोहित नाग को किश्चन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ उपचार दौरान मृत्यु हो गई।जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग जांच के उपरांत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सहित अन्य सामान जप्त किया गया।एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया और मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू और झन्नु ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *