

कलेक्टर ने कहा कि यह सम्मान जिले के किसान, महिला स्व–सहायता समूह और मैदानी अमले की सामूहिक मेहनत का परिणाम हैं
धमतरी। नई दिल्ली स्थित कृषि मेला ग्राउंड में ICAR एवं कृषि जागरण द्वारा आयोजित महाकुंभ में जिले को औषधीय एवं सुगंधीय पौधों के कृषिकरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग मिश्रा ने यह सम्मान अजय मिश्रा ‘टैनी’ के कर-कमलों से ग्रहण किया।कलेक्टर ने कहा कि यह सम्मान जिले के किसान, महिला स्व–सहायता समूह और मैदानी अमले की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।औषधीय पौधों की खेती से जुड़कर जिले के किसान आत्मनिर्भरता और उच्च आय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।टीम धमतरी, बिहान और कृषि विभाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।जिले के कुरूद, कुहकुहा, कन्हारपुरी, गुदगुदा, मगरलोड आदि क्षेत्रों में बच, खस, पचौली, सिंदूर, ब्राह्मी और लेमन ग्रास जैसी औषधीय फसलों का उत्पादन किया जा रहा है।महानदी तट पर लगभग 4000 औषधीय पौधों का रोपण किया गया है, जिससे भविष्य में किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद है।कलेक्टर ने मखाना की खेती को बढ़ाने और जिले को मखाना बोर्ड में शामिल किया गया है ।इस वर्ष जिले में 130 एकड़ में औषधीय पौधों का रोपण किया गया है, जिसका 100% मार्केट लिंकेज सुनिश्चित किया गया है। मनरेगा अभिसरण से मल्टी-क्रॉपिंग मॉडल की सफलता से बिहान की 300 से अधिक महिलाओं को आजीविका संवर्धन एवं आय वृद्धि का अवसर प्राप्त हो रहा है।यह मॉडल जिले में स्थायी एवं पुनरुत्पादित किए जाने योग्य आजीविका का उत्कृष्ट उदाहरण बनता जा रहा है।


