जिला स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन

विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

युवाओं ने दी 14 विधाओं की प्रस्तुति, कला देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

धमतरी। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम,में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का मार्ग है।जिले की प्रतिभाएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और इन युवाओं को खेल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।महिला खेल प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव आ रहा है।मैदान में बेटियों का आत्मविश्वास, समर्पण और साहस पूरे समाज को प्रेरणा देता है।वहीं सिहावा विधायक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाएँ आज प्रदेश ही नहीं, देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों की सक्रिय भागीदारी हमारे समाज में समानता और सशक्तिकरण की मजबूत पहचान है।हम ग्रामीण खिलाड़ियों को और अधिक सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करती हैं।केंद्र एवं राज्य सरकारे युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही प्रतिभाएं आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *