महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर ने विभागीय कर्मचारियों की प्रशंसा

धमतरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और महतारी वंदन योजना के जिन हितग्राहियों की केवाईसी नहीं हुई है, सीएससी केंद्रों के माध्यम से तुरंत पूर्ण कराने को कहा।प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति भी ली और अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को,समय पर गुणवत्तापूर्ण गर्म भोजन,स्वच्छता,और नियमित स्वास्थ्य जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।नगरी में कुपोषण मुक्त अभियान का प्रॉपर फॉलो अप लेने और रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए।एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि एनआरसी केंद्र की आवश्यक मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करे।कलेक्टर ने विभागीय कर्मचारियों के समर्पित कार्य की प्रशंसा की। सभी अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का सप्ताह में रैंडम निरीक्षण करें और निरीक्षण की फोटो ग्रुप में साझा करें।बैठक में पोषण ट्रैकर, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण योजनाएं, सुपोषण अभियान, किशोरी बालिका योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *