
धमतरी। जिला प्रशासन द्वारा स्व. संतोष कुमार नेताम की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस ग्राउण्ड, रूद्री में 6 से 14 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी,जबकि सेमीफाइनल एवं फाइनल 14 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से खेले जाएंगे।प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। मैच 8 ओवर के होंगे तथा स्कोरिंग Cricheroes App के माध्यम से की जाएगी।विजेता टीम को 31,000 रुपये, उपविजेता टीम को 21,000 रुपये, साथ ही विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार जैसे मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर और बेस्ट विकेट कीपर प्रदान किए जाएंगे।प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 12,000 रुपये है।सभी खिलाड़ियों को यूनिफॉर्म में उपस्थित होना तथा अपने विभाग में कार्यरत होना अनिवार्य है।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, टीम भावना, फिटनेस, खेल भावना और विभागीय समन्वय को प्रोत्साहित करना है।


