
अब तक 193 करोड़ रुपये से ज़्यादा की धान खरीदी
धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता, व्यवस्थित प्रबंधन और सतत् निगरानी के साथ सुचारू रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों में 76,046 सीमांत, 49,493 लघु एवं 2,312 दीर्घ किसान शामिल हैं।दिनांक 15 से 28 नवंबर तक 17,580 किसानों से 81,704.52 मे.टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिसका भुगतान किसानों को प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है।धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु प्रत्येक केन्द्र पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।ये अधिकारी प्रतिसप्ताह निरीक्षण कर खरीदी की व्यवस्था, पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित कर रहे हैं।तथा अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई कि जा रही हैं।साथ ही कस्टम मिलिंग में भी प्रगति हुई है।धान खरीदी से संबंधित मांग एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 11 में स्थापित है।


