आंगनबाड़ी बच्चों के पोषण मापन के लिए एआई आधारित ऐप ‘सुधार’ हुआ लॉन्च

धमतरी। कलेक्टर ने बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी और विकास मापन को आसान बनाने के लिए एआई आधारित मोबाइल एप्लिकेशन सुधार का शुभारंभ किया गया।SUDHAR का पूरा अर्थ है – SUposhit DHAmtari Reform। इस ऐप के माध्यम से बच्चों का केवल फोटो लेकर ही ऊँचाई और वजन का सटीक मापन किया जा सकता है।यह त्रुटियों को दूर और मापन उपकरणों से होने वाली गलतियों को समाप्त करता है।कलेक्टर ने कहा कि यह केवल एक मोबाइल एप है,इसका उपयोग कहीं भी किया जा सकता है।यह जनजाति-आधारित दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए भी बेहद उपयोगी है,जो आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ सकते,ऐप के माध्यम से उनका मापन वहीं किया जा सकता है और आवश्यक पोषण संबंधी सलाह दी जा सकती है।यह केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि माता-पिता के लिए भी उपयोगी है।वे अपने बच्चों की विकास पर नजर रख सकते हैं और समय पर उचित कदम उठा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *