शहर के प्रमुख स्थलों पर जल रहे अलाव

राहगीरों को ठंड से मिल रही राहत

धमतरी। जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार शिव चौक, इतवारी बाजार, जिला अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, घड़ी चौक सहित शहर के अन्य व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में देर रात तक कार्य करने वाले लोगों के लिए लकड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता कराई गई है ताकि अलाव लगातार जलते रहें।निगम द्वारा अलाव की नियमित निगरानी तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था भी की गई है।अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए शहर के अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।साथ ही जरूरतमंद लोगों तक राहत उपायों को समय पर पहुँचाने के लिए निगम की टीमें सक्रिय रूप से तैनात की गई हैं।कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि शहर में किसी भी व्यक्ति को ठंड से असुविधा न हो।ताकि कमजोर, बेघर तथा रात में काम करने वाले लोगों को ठंड से पर्याप्त सुरक्षा मिले,नागरिकों से भी अपील की है कि अलाव स्थलों पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा बच्चों को बिना निगरानी के इन स्थानों पर न भेजें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *