वाटरशेड महोत्सव

सोशल मीडिया प्रतियोगिता में रील विजेता को 50 हजार व फोटोग्राफी विजेता को 1 हजार का पुरस्कार

धमतरी। जलग्रहण विकास कार्यों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।उद्देश्य हैं कि जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के नवाचारों, संरचनाओं और लाभकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाना है।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 31 दिसंबर तक विभागीय पोर्टल (https://wedepmksy.dolr.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो/रील कर सकते हैं, जिसमें चेकडैम, स्टॉपडैम, तालाब, पेरकोलेशन टैंक, डबरी सहित कृषि, बागवानी, कृषि वानिकी तथा PMKSY–WDC 1.0 एवं 2.0 अंतर्गत निर्मित संरचनाओं तथा हो रहे सामुदायिक लाभों को दर्शाया जाए।सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय प्रतिभागियों को #watershedmahotsavindia, #WDC-PMKSY-WatershedMahotsav तथा #WatershedMahotsavCHHATTISGARH हैशटैग का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा।प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को 31 जनवरी शाम 6 बजे तक अपनी पोस्ट के रीच, व्यू, एंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट के स्क्रीनशॉट पोर्टल पर अपलोड करना होगा।पंजीकरण के समय सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक अपलोड करना आवश्यक रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *