
नशा विरोधी अभियान में पुलिस को मिली सफलता
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली के पुलिस टीम द्वारा श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे दो आरोपियों नरेंद्र उर्फ निखिल निर्मलकर उम्र 26 वर्ष अम्बेडकर वार्ड धमतरी निवासी, दूसरा खिलेश उर्फ सोनू देवांगन उम्र 24 वर्ष नयापारा वार्ड धमतरी निवासी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 1.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) दो मोबाइल फोन बिक्री रकम सहित जप्त किया।तथा आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 312/25 धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


