
धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्रदान करने एवं प्रपत्रों को डिजीटाईज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शत्-प्रतिशत डिजिटाईजेशन के लिए जिले के 19 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अपर कलेक्टर रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पवन प्रेमी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।सम्मानित होने वालों में नरीता नेताम,अंजना नेताम, टेकेश्वर कुमार साहू, आमझर, बिमलेश्वरी धृतलहरे, मैनपुर, संगीता कावड़े, हितली, लक्ष्मी साहू, माड़मसिल्ली, खेमराज साहू, पंडरीपानी रैयत, भगवती यादव, सांकरा, देविका झुरातराई, देवराज कावड़े, भोथापारा, बुन्दाबाई धु्रव, कुम्हड़ा,फुलेश्वरी साहू, बकोरी शामिल है। इसी तरह धमतरी विधानसभा से वेदश्री तिवारी, गुजरा,खिलेश्वर साहू, जालमपुर, सुखबती बघेल, चिखली,संजय गुप्ता, बठेना वार्ड, दिलीप कुमार ध्रुव, तेन्दूकोना और कुरूद विधानसभा के सीमा मेश्राम, कन्हारपुरी तथा तेज साहू, परसवानी सम्मिलित हैं।


