धान खरीदी कि सुचारू व्यवस्था से किसानों में संतोष

अब तक कुल 4 लाख क्विंटल से अधिक धान, 102 करोड़ रुपये का ख़रीदी हो गई हैं

धमतरी। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी कार्य का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक कुल 4,31,934.40 क्विंटल धान, जिसका मूल्य 102.52 करोड़ रुपये है, किसानों से खरीदा जा चुका है। यह जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन और मजबूत डिजिटल प्रणाली का परिणाम है।किसानों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए जारी की गई टोकन प्रणाली अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है। इसके माध्यम से उपार्जन केंद्रों में पारदर्शिता, अनुशासन और व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शनिवार और रविवार को अवकाश के बावजूद किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं है।कलेक्टर नियमित रूप से धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तौल प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था एवं ऑनलाइन पंजीयन सहित सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।और कहा कि खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने न दी जाए।इसके लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त मानवबल, संसाधन तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।साथ-साथ भुगतान की पारदर्शी प्रणाली पर विशेष बल दिया जा रहा है। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से किसानों को समय पर और सुरक्षित धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *