
धमतरी। कलेक्टर निर्देशानुसार जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं, जिनमें राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 17 अक्टूबर से 20 नवंबर तक मण्डी अधिनियम 1972 के तहत 21 प्रकरण दर्ज कर कुल 893.6 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है। इसी क्रम में 24 नवंबर को नगरी ब्लॉक के उड़नदस्ता दल ने ग्राम बिरगुड़ी, तहसील बेलरगांव के पास जांच के दौरान अवैध धान परिवहन करते हुए युवराज, ग्राम घुटकेल, जिला धमतरी से 134.50 क्विंटल तथा अर्जुन,ग्राम लिहागांव, जिला कोण्डागांव से 116.10 क्विंटल धान जप्त किया।इस प्रकार जिले में अब तक कुल 23 प्रकरण दर्ज करते हुए 1144.2 क्विंटल अवैध धान मण्डी अधिनियम 1972 के तहत जप्त किया गया है।


