

धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष पहले से अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितों को केंद्र में रखकर संचालित की जा रही है।जिसके परिणाम जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।इसी सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल ग्राम रुद्री के कृषक राजेश साहू हैं, जिन्होंने ‘टोकन तुम्हार द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन बुक कर निर्धारित समय पर अपना धान विक्रय किया।साहू बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने किसानों को भीड़, लंबी कतारों और समय की बर्बादी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है,इस वर्ष की धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने, कृषि ऋण भुगतान, रबी फसल हेतु उन्नत गुणवत्ता के खाद-बीज खरीदने, तथा सिंचाई–सुविधाओं को मजबूत करने में करेंगे।साथ ही वे अपने खेत में ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाने और खेती में जैविक तरीकों को बढ़ावा देने की भी तैयारी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।साहू कहा कि शासन द्वारा लागू की गई सुविधाएँ,ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, खरीदी केंद्रों में पारदर्शी प्रक्रियाएँ, कृषि यंत्रों पर अनुदान तथा किसानों को हर स्तर पर सहायता।ग्रामीण कृषकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।इससे किसानों का समय, श्रम और धन,तीनों की बचत हो रही है और वे आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनते जा रहे हैं।


