
सैकड़ों CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और ट्रैवल रूट ट्रेस कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
धमतरी। दिनांक 13.5.2025 को रात्रि लगभग 2 बजे, बरड़िया ज्वेलर्स में 2 नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर घुसे। और शटर बंद कर संचालक भंवरलाल को पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाते हुए लूट का प्रयास किया।इसी दौरान संचालक की पुत्री आवाज सुनकर दुकान में पहुंची, जिसे आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर घायल कर दिया और शटर खोलकर फरार हो गए।जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली ने धारा 331(8), 109(1), 3(5) BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत अपराध दर्ज कर सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सतत् मॉनिटरिंग की गई, तथा मुख्य मार्गों में लगे CCTV फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया।संदेही व्यक्तियों के फोटो/क्लिप कर मुखबिर लगाए गए और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई।जिससे गोवा से भिंड (MP) भाग रहे आरोपी को नागपुर,से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंअर सिंह बताया और दो अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया।वहीं दूसरी टीम ने रायगढ़ (छग) से संदेही को पकड़ा, जिसने अपना नाम अमरपाल बताया। आरोपियों ने बताया कि तीनों जिला भिंड (म.प्र.) के निवासी हैं और ट्रक ड्राइवर के रूप में फ्लाई ऐश लेकर धमतरी आते-जाते थे। लगातार आवाजाही के कारण ज्वेलर्स दुकान को निशाने पर लिया और पूर्व-योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए विभिन्न राज्यों में छिपते रहे तथा अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार मोबाइल भी बदलते रहे।वे मीडिया एवं सोशल मिडिया के माध्यम से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस से बचने का प्रयास करते रहे।


