धमतरी।“आइए, मिलकर समाज की एकता और संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।”के उद्देश्य के साथ 23 नवम्बर, रविवार को
दोपहर 12 बजे सतनाम भवन, डिपो रोड में सतनामी समाज कुरूद ब्लॉक द्वारा आगामी शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया जा रहा है।आप सभी सामाजिक बंधुओं, कर्मचारी-अधिकारी, पदाधिकारी, ग्रामीण महिला एवं पुरुष भाई-बहनों से निवेदन है कि इस बैठक में उपस्थित होकर समाज की एकता और गौरव को और सशक्त बनाएं।यह बैठक समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और शोभायात्रा की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।


